Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नई कंपनी के आने तक काम छोड़ा तो ब्लैक लिस्ट होगी कंपनी
  • देहरादून

नई कंपनी के आने तक काम छोड़ा तो ब्लैक लिस्ट होगी कंपनी

AltnewsUttarakhand 07/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। नगर निगम क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठान कार्य से हटाई गई दो कंपनियों को नई कंपनी के आने तक कूड़ा उठान का काम करना होगा। यदि कंपनी इससे पहले काम छोड़ती है तो कंपनियों की जमानत राशि 85 लाख रुपये जब्त की जाएगी। इसके साथ ही कंपनियों को ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा। दून नगर निगम ने बुधवार को डीएम और प्रशासक सविन बंसल के निर्देश पर डोर-टू-डोर कूड़ा उठा रही वाटरग्रेस और इकॉन कंपनियों को हटाकर इनकी जगह किसी अनुभवी कंपनी को काम सौंपने का निर्णय लिया। यह कंपनियां लगातार सफाई कार्यों में लापरवाही बरत रही थी। नोटिस के साथ ही जुर्माना भी लगाया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। डीएम सबिन बंसल ने कहा कि अब तक इन कंपनियों पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है, बावजूद काम में सुधार नहीं हुआ, जिस पर कंपनियों को हटाने का निर्णय लिया गया। डीएम ने नगर निगम को नई कंपनियों के चयन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Next: स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और पिथौरागढ़ की जीत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.