Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 11 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा इगास पर्व
  • देहरादून

11 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा इगास पर्व

AltnewsUttarakhand 08/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।   गढ़ सेवा संस्थान 11 नवंबर को इगास पर्व धूमधाम से मनायेगा। इस दिन उत्तराखंडी लोक कलाकार अपनी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। गढ़ संध्या में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित किये जायेंगे। गुरुवार को कैंप कार्यालय बैराज रोड ऋषिकेश में गढ़ सेवा संस्थान की एक बैठक संस्थान के अध्यक्ष रविंद्र राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आगामी 11 नवंबर को ऋषिकेश में गढ़ सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित उत्तराखंड के प्रसिद्ध इगास पर्व के विषय में चर्चा की गई। संस्था के निदेशक मनोज ध्यानी ने बताया कि आगामी 11 नवंबर को गढ़ सेवा संस्थान के द्वारा इगास पर्व के उपलक्ष में एक विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड के अनेकों सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक में समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि इस आयोजन से जो भी धनराशि एकत्रित होगी वह अल्मोड़ा के सल्ट में हुए बस हादसे में मृतकों के आश्रितों के सहायतार्थ दी जाएगी। इस अवसर पर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर गढ़ सेवा संस्थान के अध्यक्ष रविंद्र राणा, सचिव गोपाल सती ,निदेशक मनोज ध्यानी, कोषाध्यक्ष अरुण बडोनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर पैन्यूली, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन पांडे, निर्मला उनियाल पूनम डोभाल, अनीता प्रधान, उषा जोशी, सुमन रावत, सुधा असवाल, भावना भट्ट, विजय बिष्ट, दिनेश रावत, विनोद नाथ उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रोडवेज को एक हजार नई बसें उपलब्ध करवाने की मांग
Next: एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी मामले में दो गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.