Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर स्पोर्ट्स के साथ उत्तराखंड का एमओयू
  • देहरादून

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर स्पोर्ट्स के साथ उत्तराखंड का एमओयू

AltnewsUttarakhand 08/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में वॉटर स्पोर्ट्स से स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के मौके बढ़ाने को उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को गोवा में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर स्पोर्ट्स के रंजीत सिंह के प्रतिनिधि के साथ मिल कर एमओयू पर साइन किए। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि वॉटर स्पोर्ट्स राज्य के युवाओं के लिए स्वरोजगार का एक बड़ा अवसर है। ऋषिकेश समेत राज्य के दूसरे कई क्षेत्रों में वॉटर स्पोर्ट्स की गतविधियां बढ़ती जा रही हैं। टिहरी झील में अंतरराष्ट्रीय स्तर की वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियां संचालित हो गई हैं। ऐसे में उत्तराखंड के युवाओं के लिए वॉटर स्पोर्ट्स रोजगार, स्वरोजगार का एक बड़ा अवसर बनने जा रहा है। इन बढ़ती संभावनाओं के लिए युवाओं को समय पर तैयार करने में ये एमओयू मील का पत्थर साबित होगा। एनआईडब्लयूएस युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देगा। राज्य के स्थानीय युवाओं को वॉटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में कौशल पाठ्यक्रम, नौकायन संचालन, लाइफ गार्डिंग, बचाव संचालन और अन्य सम्बन्धित व्यवसायिक पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे। रखरखाव, मरम्मत समेत प्रबंधन से जुड़ा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का केंद्र बना उत्तराखंड
सचिव पर्यटन ने सचिन कुर्वे ने बताया कि टिहरी झील में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन हो रहे हैं। अभी हाल ही में पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय एक्रो फैस्टिवल का आयोजन हुआ। दिसम्बर में अंतरराष्ट्रीय एक्रो फैस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 26 देशों के 54 पैराग्लाईडर्स सहित लगभग 150 पैराग्लाईडर्स ने भाग लिया। टिहरी में राज्य के लगभग 215 स्थानीय युवाओं को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया।
उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों के क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने की बड़ी संभावनाएं हैं। राज्य में नए साहसिक पर्यटन के डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के जरिए स्वरोजगार के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं। इससे रोजगार बढ़ने के साथ ही नये पर्यटन स्थल भी विकसित हो रहे हैं।     – सचिन कुर्वे, सचिव पर्यटन

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी ग्रीन हिल्स स्वच्छता यात्रा
Next: राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.