Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पुलिस राडार पर मृतक फाइनेंसर का पार्टनर, हत्या का मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

पुलिस राडार पर मृतक फाइनेंसर का पार्टनर, हत्या का मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 10/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
रुड़की(आरएनएस)। शहर में फाइनेंसर की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के तहरीर पर पार्टनर के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट खुद मामले की जांच कर रहे हैं। रुड़की कोतवाली को सुभाष नगर निवासी पूनम रानी ने तहरीर देकर बताया कि पति विवेक दत्त शर्मा छह नवंबर को अपने पार्टनर मनीष पुत्र मनोज निवासी साउथ सिविल लाइंस के घर पर गए थे। जहां पर मनीष का परिवार मौजूद था। इस बीच वह मनीष के पिता मनोज के साथ पार्टी कर रहे थे। तभी मनोज के साथ किसी बात पर कुछ कहासुनी हो गई । जिसके बाद वह अपने गांव जाने की बात कहकर वहां से चले गए थे। लेकिन रात करीब दस बजे के आसपास पार्टनर मनीष घर पहुंचा था। जहां पर दोनों पार्टनरों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी। इस बीच पार्टनर मनीष की पिस्टल से चली गोली लगने से पति विवेक की मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने पति की मौत को संदिग्ध मानते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिवार को शव मिला था। जिसके बाद परिवार के लोगों ने पति विवेक का अंतिम संस्कार कर दिया था। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक फाइनेंसर विवेक दत्त शर्मा की पत्नी की तहरीर के आधार पर पार्टनर मनीष पुत्र मनोज निवासी साउथ सिविल लाइंस के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शादी समारोह में डीजे के गाने के विवाद में खूनी संघर्ष
Next: छेड़छाड़ में सैलून कर्मी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.