Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तीन दिन से सड़क पर बह रहा पानी, घरों में नल सूखे
  • देहरादून

तीन दिन से सड़क पर बह रहा पानी, घरों में नल सूखे

AltnewsUttarakhand 11/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। विकासनगर में पेयजल किल्लत कोई नई बात नहीं है। लेकिन, जल संस्थान से उपभोक्ताओं के लिए सुबह-शाम छोड़ा पानी भी घरों में नलों तक नहीं पहुंच रहा है। पानी की आपूर्ति को लेकर विभाग कितना संजीदा है, इसकी बानगी कैनाल रोड स्थित लक्ष्मणपुर चौक पर तीन दिन से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन से बहते पानी के रूप में देखी जा सकती है। तीन दिनों से लक्ष्मणपुर चौक पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है और पेयजल आपूर्ति के वक्त नल का आधा पानी लोगों के घरों में बहने के बजाय सड़क पर बह रहा है। इससे न केवल राहगीर, बल्कि स्थानीय व्यापारियों को भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। जबकि, एक हजार की आबादी के घरों में नल सूखे पड़े हैं। लेकिन, जल संस्थान को इससे कोई सरोकार नहीं है। यह मार्ग ऐसा है जहां से अधिकांश समय जल संस्थान समेत तहसील क्षेत्र के तमाम आला अधिकारी गुजरते हैं। लेकिन, इस क्षतिग्रस्त पड़ी लाइन को ठीक कराने की जहमत उठाने को कोई तैयार नहीं है। स्थानीय निवासी विशाल दुबे, गीता देवी, केआर जोशी, निखिल दुबे, हरि बहादुर, सुरेंद्र सिंह पंवार का कहना है कि सड़क में पानी के बहने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। शिकायत के बाद भी विभाग कोई कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों ने पानी की बर्बादी की सूचना कई बार जल संस्थान अधिकारियों को दी है, लेकिन क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत अभी तक नहीं हुई है। अब लोगों ने पानी की बर्बादी रोकने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। उधर, जल संस्थान के एसडीओ जयपाल चौहान का कहना है कि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की जानकारी नहीं है। संबंधित अवर अभियंता को मौके पर भेजकर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गोलगप्पे खाने को लेकर हुआ हंगामा
Next: फर्जी वसीयत से दुकान अपने नाम कराने को आवेदन करने के आरोपी पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.