Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • उपनल कर्मियों की हड़ताल से मरीज परेशान
  • हरिद्वार

उपनल कर्मियों की हड़ताल से मरीज परेशान

AltnewsUttarakhand 11/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  देहरादून में सोमवार को उपनल कर्मचारियों की महारैली थी। इसमें शामिल होने के लिए रुड़की के अलग-अलग विभागों में तैनात उपनल कर्मी सोमवार को गए थे। जिसके चलते सबसे ज्यादा दिक्कत सिविल अस्पताल में मरीजों को हुई। यहां डिजिटल एक्स-रे सेवा पूरी तरह ठप रही। इसके अलावा अस्पताल की लैब में में भी स्टॉफ कम रहने के चलते मरीजों को दिक्कतें हुई। यहां मरीजों की लंबी कतार लगी रही। उपनल कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष योगेंद्र बड़ोनी ने बताया कि सिविल अस्पताल में सबसे ज्यादा करीब 45 उपनल कर्मी कार्यरत हैं। जिन्होंने सोमवार को काम नहीं किया। इसके अलावा क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत तीन उपनल कर्मी भी ड्यूटी पर नहीं आए। जिसके चलते राशन कार्ड से संबंधित ऑनलाइन सेवा पूरी तरह ठप रही। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि अस्पताल में अन्य स्टॉफ की मदद से मरीजों का उपचार किया गया है। जिससे उन्हें ज्यादा परेशानी ना हो सके। इसके अलावा ऊर्जा निगम में कार्यरत उपनल कर्मी भी देहरादून रैली में शामिल हुए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व ‘इगास’ की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी
Next: मसूरी और रुद्रपुर में कूड़े से बनने लगी है बिजली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.