Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीएम आवास योजना पंजीकरण का झांसा दे महिला के दस्तावेजों पर ले लिया लोन
  • देहरादून

पीएम आवास योजना पंजीकरण का झांसा दे महिला के दस्तावेजों पर ले लिया लोन

AltnewsUttarakhand 14/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  एक गरीब महिला का पीएम आवास योजना में पंजीकरण कराने का झांसा देकर उसके दस्तावेजों पर बैंक से लोन लिया गया। महिला ने पुलिस में तहरीर दी तो केस दर्ज नहीं किया गया। तब कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर अब पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ब्राह्मणवाला निवासी शहाना परवीन ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी फिरोज ने धोखे से उनके नाम पर लोन लेकर ठगी की। शहाना का कहना है कि फिरोज बीते 12 मई को उनके घर पर आया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका पंजीकरण करने की बात कही। उनका मोबाइल लेकर उसमें एक एप डाउनलोड किया। इसके बाद फिरोज ने महिला को बैंक ले जाकर उनके दस्तावेजों को सही करवाया। इस बीच शहाना से फिरोज ने कहा कि दुबई से वह कुछ पैसे मंगवा रहा है। उनका बैंक खाता बंद है, इसलिए उनके खाते का उपयोग करना पड़ेगा। शहाना के खाते में 82,126 रुपये जमा होने का मैसेज आया। फिरोज ने इस राशि में से कुछ पैसे अपने दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन खाते में आई पूरी रकम ट्रांसफर कर ली। महिला को बैंक जाकर पता लगा कि उनके बैंक खाते पर लोन लिया गया। जिसकी दो साल तक 6400 रुपये किश्त चुकानी होगी। जिससे शहाना को गहरा आघात लगा। शहाना ने फिरोज और उसके परिवार में शामिल मशरूफ बेग से इस बारे में शिकायत की। आरोप है कि उन्होंने धमकाया और गालियां दीं। इस पर शहाना ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अदालत ने आदेश दिया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जाए। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डेढ़ लाख के एलईडी टीवी चोरी का आरोप, चालक नामजद
Next: कार हादसे में जान गंवाने वाले युवाओं को श्री श्रद्धांजलि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.