Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारे में मत्था टेका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारे में मत्था टेका

AltnewsUttarakhand 15/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को गुरु नानक देव जी के 555 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर रेसकोर्स, देहरादून स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।  इस अवसर पर राज्यपाल ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उनकी शिक्षाओं में निहित ‘इक ओंकार सत नाम’ का मूल मंत्र एक गहन प्रेरणा स्रोत है। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं- करुणा, न्याय और समानता का संदेश देती हैं और समस्त मानवता का मार्गदर्शन करती हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी हमें समाज में समरसता और एकता बनाए रखने का मार्ग दिखाती हैं। उनके आदर्शों पर चलने से हमें जीवन के मूल तत्वों को समझने और आत्मिक शांति प्राप्त करने में सहायता मिलती है। उन्होंने गुरु नानक देव जी के व्यक्तित्व की चार विशेषताओं- साधारणता, करुणा, मासूमियत और नम्रता को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि उनके संदेश ‘सब कुछ तेरा’ और ‘एकम’ आज भी पूरे संसार के लिए प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर प्रथम महिला  गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किच्छा हाईवे पर सड़क किनारे मिला रम्पुरा के हलवाई का शव
Next: सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने को जल्द बनेगी समिति

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.