Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर हादसा, राजस्थान रोडवेज बस गड्ढे में गिरी, 20 लोग घायल
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर हादसा, राजस्थान रोडवेज बस गड्ढे में गिरी, 20 लोग घायल

AltnewsUttarakhand 15/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  राजस्थान के जोधपुर से हरिद्वार जा रही राजस्थान रोडवेज की बस लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर पीपली गांव से थोड़ा आगे अनियंत्रित होने से पलटकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, आज गंगा स्नान पर्व के अवसर पर जोधपुर से हरिद्वार जा रही राजस्थान रोडवेज की बस अनियंत्रित होने के बाद पलटकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। यह हादसा लक्सर हरिद्वार हाईवे पर पीपली गांव से थोड़ा आगे हुआ। दुर्घटना के समय बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। ज्यादातर सवारियां जोधपुर व उससे सटे राजस्थान के पाली जिले से गंगा स्नान करने हरिद्वार जा रही थीं। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, हालांकि बस में सवार डोईवाला देहरादून निवासी वीरेंद्र सिंह, पाली जिले की महिला पुष्पा, सत्यवती, मूली देवी, अनंगपाल, राजप्रकाश, महेश कुमार सहित 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को लक्सर और सुल्तानपुर के अस्पतालों में एडमिट कराया है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बस ड्राइवर की हालत सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। उसे स्थानीय नर्सिंग होम से जिला अस्पताल हरिद्वार रेफर किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: गैस गोदाम सड़क पर लटका ट्रक, हादसा टला
Next: 19 को गोलू संदेश यात्रा का अल्मोड़ा में होगा भव्य स्वागत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.