Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • इकबालपुर मिल नहीं चलने से किसान परेशान
  • हरिद्वार

इकबालपुर मिल नहीं चलने से किसान परेशान

AltnewsUttarakhand 16/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।    इकबालपुर शुगर मिल में समय से पेराई सत्र शुरू नहीं होने के चलते किसानों को गेहूं की बुवाई करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को मजबूरन दूसरी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों और गन्ना कोल्हूओं में गन्ना बेचना पड़ रहा है। लिब्बरहेडी और लक्सर शुगर मिल में कई दिन पहले पेराई सत्र शुरू हो गया था। दोनों मिलों से जुड़े किसान तभी से अपने खेतों में गन्ना छिलाई कर गेहूं की बुवाई कर रहे है। लेकिन इकबालपुर मिल में अभी तक गन्ने की पेराई शुरू नहीं हुई है। जिसके चलते मिल से जुड़े किसानों के गेंहू की बुवाई में देरी हो रही है। ऐसे में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को समय से गेंहू की बुवाई करने के लिए मजबूरन दूसरे मिलों के सेंटरों और गन्ना कोल्हूओं में गन्ना बेचना पड़ रहा है। परेशान किसान अपने सेंटरों के परिवर्तन और इकबालपुर मिल को छोड़कर अन्य मिलों में गन्ना बेचने को लेकर समितियों के चक्कर भी लगा रहे है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीके चौधरी ने बताया कि लक्सर और लिब्बरहेड़ी मिल के सेंटरों का आवंटन होने के साथ ही सभी केंद्रों पर तौल चालू कर दिया गया है। अभी इकबालपुर मिल चालू होने में सप्ताहभर का समय लगने की संभावना है। तब तक किसान अन्य मिलों में गन्ने की आपूर्ति कर सकते है। फिलहाल किसान अपने सेंटर और मिल परिवर्तन के लिए समिति में पहुंच रहे है। सुविधानुसार किसानों के सेंटर और मिल परिवर्तन किए जा रहे है। जरूरत पड़ने पर तीनों मिलों में पेराई सत्र शुरू होने के बाद किसानों को दोबारा इकबालपुर मिल से जोड़ दिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नगर की सड़कों के सुधारीकरण की मांग को भाजपा शिष्टमंडल ने की वार्ता
Next: मधुमक्खी पालन की उपयोगिता पर दी जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.