Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • बेकाबू रोडवेज बस विद्युत पोल से टकराई
  • हरिद्वार

बेकाबू रोडवेज बस विद्युत पोल से टकराई

AltnewsUttarakhand 16/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह ब्रेक फेल होने पर रोडवेज बस बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में परिचालक समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बस में सवार यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य को भिजवाया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक यह हादसा शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे हुआ। देहरादून से आ रही बस हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। बस में कुल 27 यात्री सवार थे, जिनमें परिचालक विजयपाल निवासी फलौदी नहटौर, बिजनौर, उर्मिला निवासी बरेली, सफीक और उसकी पत्नी रुखसाना निवासी पंजाब कॉलोनी, देहरादून घायल हो गए। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर फौरन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया परिचालक और तीन सवारियों को ही चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्री और चालक ओमराज निवासी मधुपुरी, ठाकुरद्वारा यूपी सुरक्षित हैं। बताया कि घटना के कुछ घंटे बाद ही यात्रियों को अन्य वाहन के माध्यम से गतंव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मधुमक्खी पालन की उपयोगिता पर दी जानकारी
Next: नवनियुक्त थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने जनप्रतिनिधियों के साथ की गोष्ठी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.