Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 15 गारंटी की घोषणा के साथ आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव का बिगुल फूंका
  • देहरादून

15 गारंटी की घोषणा के साथ आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव का बिगुल फूंका

AltnewsUttarakhand 16/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।    आम आदमी पार्टी ने राज्य में निकाय चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया। शनिवार को प्रेस क्लब में आप के सहप्रभारी दिल्ली से विधायक रोहित मेहरौलियां ने निकाय चुनाव में पार्टी की सक्रिय भागीदारी का ऐलान करते हुए 15 चुनावी गारंटियां भी घोषित कर दी। इसके तहत निकायों की खाली जमीनों पर स्मार्ट स्कूल और मुफ्त शिक्षा, हर चार-पांच वार्ड के बीच एक मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना, घर घर जाकर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने और अस्थायी कर्मचारियों को परमानेंट करना प्रमुख है। अफसरों द्वारा कर्मचारियों से वसूली को बंद कराना भी आप की 15 गांरटियों में शामिल है।
मेहरौलिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीति में गारंटी की परंपरा स्थापित की है। अब तक राजनीतिक दल घोषणा पत्र, संकल्पत्र आदि कहते आए थे। लेकिन आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के दौरान गारंटी दी और उन्हें पूरा भी किया। दिल्ली और पंजाब इसका उदाहरण हैं। राज्य में होने वाले निकाय चुनाव में आप मजबूती के साथ शामिल होगी। कल से ही इसका अभियान शुरू किया जा रहा है।
इस मौके पर आप के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, प्रेम सिंह, डीके पाल, हिमांशु पुंडीर, कुलवंत सिंह, गणेश भट्ट, सचिव डॉ. शोएब अंसारी, संयुक्त सचिव जसबीर सिंह, श्यामलाल नाथ,प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनोज चौधरी, महानगर अध्यक्ष शरद जैन, जिलाध्यक्ष परवादून अशोक सेमवाल , महानगर मीडिया प्रभारी संजय क्षेत्री आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फर्जी चैक बुक बनाकर बैंक खाते से निकाले 9.80 लाख
Next: विदेश भेजने के नाम पर 24 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.