Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विदेश भेजने के नाम पर 24 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

विदेश भेजने के नाम पर 24 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 16/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। फोविदेश भेजने के नाम पर युवक से 24 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी धोखाधड़ी के चार मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बसंत विहार थाने में गुरदीप सिंह निवासी शेरगढ़ डोईवाला ने 15 नवंबर को तहरीर दी थी कि रेनी इमिग्रेशन कंपनी बसंत विहार के मालिक आनंद गुप्ता निवासी पितांबरपुर बड़ोवाला अपनी तानिया गुप्ता के साथ लोगों को विदेश भेज कर नौकरी दिलाने का काम करते हैं। आरोपियों ने गुरदीप को ब्रिटेन भेजने का झांसा दिया था। उनसे समस्त डॉक्यूमेंट और 24 लाख रुपए लिए थे। बाद में उन्हें नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र भेजा गया था। आरोप था कि शक होने पर जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने गाली गलौच की और धमकी देकर अपने ऑफिस से बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शुक्रवार को ही आरोपी आनंद गुप्ता को उसके बसंत विहार स्थित ऑफिस से गिरफ्तार किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 15 गारंटी की घोषणा के साथ आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव का बिगुल फूंका
Next: चंद्रबनी के लोगों ने मालिकाना हक की मांग उठाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.