Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अदाणी प्रकरण में कांग्रेस के आरोप देश की अर्थव्यवस्था के खिलाफ : भट्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अदाणी प्रकरण में कांग्रेस के आरोप देश की अर्थव्यवस्था के खिलाफ : भट्ट

AltnewsUttarakhand 22/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को अदाणी प्रकरण पर कांग्रेस के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस के आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि और देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की साजिश बताया है। भट्ट ने ने इसे कांग्रेस नेतृत्व की देश विरोधी स्क्रिप्ट बताया। कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार 2002 से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने के प्रयास कर रहे हैं। जहां तक अदाणी ग्रुप के खिलाफ आरोपों का सवाल है, तो वह कंपनी स्वयं अपना कानूनी बचाव करेगी, लेकिन प्रधानमंत्री और केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। यह उनकी नफ़रत को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि गौर करने वाली बात है कि जो रिपोर्ट अमेरिका की फेडरल कोर्ट में पेश की गई है उसमें जिन चार राज्यों की 2021-22 में रिश्वत देने का जिक्र किया गया है, वे कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टी की सरकारें हैं। उनमें छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार, आंध्र प्रदेश की जगनमोहन रेड्डी , तमिलनाडु की डीएमके और उड़ीसा की बीजेडी सरकार हैं। कांग्रेस नेतृत्व को आरोप लगाने के बजाय शर्मिंदा होना चाहिए और तत्कालीन मुख्यमंत्रियों से पूछना चाहिए।
भट्ट ने कहा कि सच्चाई यह है कि कांग्रेस मोदी के प्रधानमंत्री रहते भारतीय अर्थव्यवस्था का मजबूत होना बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। अब जब भारत तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की राह पर है तो यह सब रोड़ा अटकाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार -बार तरह- तरह के आरोप लगाकर भारतीय अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी ऐसी कोशिशों का परिणाम है कि शेयर बाजार में गिरावट के कारण आम निवेशकों का लाखों करोड़ डूब गया है।
उन्होंने कहा कि इससे पूर्व राफेल विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार और कोविड टीकों के मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। ये लोग किसी मुद्दे से जुड़े कानूनी और तकनीकी पहलुओं को नहीं समझते हैं और सिर्फ राजनैतिक लाभ के लिए मोदी विरोध की नीति पर अमल करते हैं, चाहिए देश का विरोध क्यों न हो जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बेटे को लेकर प्रेमी संग महिला फरार
Next: अदाणी मामले में कांग्रेस के आरोप सच साबित हो रहे: माहरा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.