Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मकान मालिकों पर उत्तराखंड पुलिस का ऐक्शन, 68 का काटा चालान
  • टिहरी
  • देहरादून

मकान मालिकों पर उत्तराखंड पुलिस का ऐक्शन, 68 का काटा चालान

AltnewsUttarakhand 24/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड पुलिस ने  टिहरी गढ़वाल जिले में किरायेदारों का वेरीफिकेशन न कराने वाले 68 मकान मालिकों का रविवार को  पुलिस अधिनियम के अंतर्गत, चालान कर दिया। जिनसे कुल 6 लाख लाख रुपए का अर्थदंड भी वसूल किया गया। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मकान मालिकों ने किराएदारों का सत्यापन नहीं करवाया था, इसलिए इन पर यह ऐक्शन लिया गया है।
टिहरी के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश निर्गत किए गए थे।, ताकि कोई भी अपराधिक व्यक्ति जनपद में शरण न पा सके। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी, नरेन्द्र नगर के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक, मुनि की रेती ने तपोवन क्षेत्र में घर, घर जाकर किरायेदारों की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि बालक नाथ रोड, एसबीआई गली, होटल पीपल ट्री रोड, लक्ष्मण झूला रोड तथा अपर तपोवन में प्रातः 06:30 बजे से यह सत्यापन अभियान चलाया गया।
इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी आयुष अग्रवाल के अनुसार, इस अभियान के लिए थाना स्तर पर चार टीमों का गठन किया गया था। जिसमें बाहरी व्यक्तियों और किरायदारों सहित लगभग 400- 450 लोगों का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि सत्यापन न कराने वाले 68 मकान मालिकों पर ऐक्शन लिया गया। इस दौरान मकान मालिकों द्वारा किराएदारों का सत्यापन ना करवाने के कारण प्रत्येक मकान मालिक का 10 हजार रुपए का चालान काटा। इस दौरान पुलिस ने कुल 6,80,000 रुपए के चालान किये गये। जो कोर्ट में भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार सभी जनमानस को किरायदारों का सत्यापन कराने के लिए कहा जा चुका है। इसके बावजूद, मकान मालिकों द्वारा सत्यापन न कराने पर उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 116वां संस्करण सुना
Next: संभल में हिंसा को लेकर तराई में विशेष सतर्कता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.