Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूकेडी नेता त्रिवेन्द्र सिंह पंवार के निधन पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया शोक
  • देहरादून

यूकेडी नेता त्रिवेन्द्र सिंह पंवार के निधन पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया शोक

AltnewsUttarakhand 25/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष, संरक्षक त्रिवेन्द्र सिंह पंवार के सड़क दुर्घटना में निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि एक ओर जुझारू व्यक्तिव हमारे बीच से चला गया। त्रिवेन्द्र सिंह पंवार ने पृथक उत्तराखंड राज्य के लियॆ संसद भवन में घुसकर पेपर बम (पर्चे) फेंके थे। उन्होंने राज्य आंदोलन के समय पूरे उत्तराखंड का भ्रमण कर अनेकों गोष्ठियां, धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। दून, ऋषिकेश में रेल रोको और चक्काजाम किया। अनेकों बार जेल गए। प्रदीप कुकरेती ने कहा कि हाल ही में यूकेडी की तांडव रैली का संयोजक होने के नाते उन पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। जिसे उन्होंने पूरी मेहनत से निभाया। गत दो सप्ताह पूर्व राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर वह यूसीसी के विरोध मे 48 घण्टे की भूख हड़ताल में बैठे तो उसी दिन वह दिसम्बर में होने वाली अगली तांडव रैली पर चर्चा करने लगे। वह हमेशा यूकेडी को सक्रिय राजनैतिक और मजबूत संगठन के रुप में देखना चाहते थे। सोमवार को उनका अन्तिम संस्कार ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर किया गया। जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने राज्य आंदोलनकारी मंच के अनेकों पदाधिकारी, समाजसेवी, भाजपा एवं कांग्रेस के नेता पहुंचे। उन्हें श्रद्धाजंलि देने वालों में मुख्यतः उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मन्त्री दिवाकर भट्ट, कैबिनेट मन्त्री प्रेमचन्द अग्रवाल, चकराता विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व मन्त्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, जगमोहन सिंह नेगी, प्रदीप कुकरेती, रामलाल खंडूड़ी, अशोक वर्मा, रुकम सिंह पोखरियाल, करण सिंह पंवार, युद्धवीर सिंह चौहान, महेन्द्र रावत, गुलाब सिंह रावत, रमेश गौड़, चन्दन सिंह पंवार, जयेंद्र रमोला, चन्द्रकिरण राणा, राकेश मिंया, मोहन सिंह रावत, विरेन्द्र गुसांई, शैलेश गुलेरी, पूर्व राज्य मन्त्री भगत राम कोठारी, कांग्रेस नेता राजपाल खरोला, विजय सारस्वत, संजय शास्त्री, शेर सिंह रावत, गौरव खंडूड़ी, मनोज पंवार, राजेन्द्र बिष्ट, अनिल डोभाल मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेलवे में छह यूनियन चुनाव मैदान में उतरी
Next: पशुओं का उपचार करने वाले झोलाछापों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.