Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • गृहमंत्री के दौरे को लेकर आईजी रेंज ने ली ब्रीफिंग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गृहमंत्री के दौरे को लेकर आईजी रेंज ने ली ब्रीफिंग

AltnewsUttarakhand 27/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   गृह मंत्री अमित शाह के आज देहरादून दौरे को लेकर बुधवार को पुलिस की ब्रीफिंग हुई। दौरे की तैयारियों को लेकर आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने पुलिस लाइन में अफसरों संग बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में बिना अनुमति के ड्रोन का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार सुबह विशेष विमान से देहरादून पहुंचेंगे। यहां वह मसूरी स्थित एलबीएस अकादमी में होने वाले समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद भाजपा के राज्य के शीर्ष स्तर के नेताओं के साथ वार्ता कर सकते हैं। उनके दौरे को लेकर आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने बुधवार को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग ली। ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए वर्तमान सुरक्षा परिदृश्यों के दृष्टिगत सभी अधिकारियों को सजग और सतर्क रहने की हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया कि वे अपने साथ सादे और वर्दी में लगने वाले पुलिस बल की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चेक कर लें। ड्यूटी में नियुक्त कर्मचारियों को तय समय से तीन घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। गृह मंत्री जौलीग्रांट से हेलीकॉप्टर से मसूरी जाएंगे। हालांकि, मौसम की कोई बाधा हुई तो सड़क मार्ग से फ्लीट ले जाने की तैयारी की गई है। इस दौरान एसएसपी देहरादून अजय सिंह, एसपी इंटेलिजेंस मंजूनाथ टीसी, सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी, कमांडेंट आईआरबी द्वितीय श्वेता चौबे और अन्य अधिकारी शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संदीप पाठक बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल रानीखेत नगर संयोजक
Next: उत्तराखंड के तुषार ने नया मीट रिकॉर्ड बनाकर जीता स्वर्ण पदक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.