Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सड़क दुर्घटना रोकने को लेकर सरकार गंभीर  :  सीएम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सड़क दुर्घटना रोकने को लेकर सरकार गंभीर  :  सीएम

AltnewsUttarakhand 27/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

सीएम ने  स्व. त्रिवेंद्र सिंह पंवार के आवास पर पहुंच श्रद्धांजलि दी

ऋषिकेश(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व संरक्षक स्व. त्रिवेंद्र सिंह पंवार के ऋषिकेश स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना जताई। सीएम ने पंवार के बेटे से बातचीत कर दुर्घटना को गंभीरता से लेते जांच का भरोसा दिया। कहा सड़क दुर्घटना रोकने को लेकर सरकार गंभीर है। बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्व.त्रिवेंद्र सिंह‌ पंवार के घर पहुंचे। जहां उन्होंने पंवार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह पंवार की पत्नी ‌उषा देवी पंवार, बेटे आलोक पंवार, भाई सम्राट पंवार, यशपाल पंवार से बातचीत कर संवेदना जताई। कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है, जिसके कारण उत्तराखंड की राजनीति को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने परिजनों को हादसे के मजिस्ट्रेटी जांच कराए जाने की बात कहीं। उन्होंने पहले ही घटना की जांच के आदेश कर दिए थे। पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने उत्तराखंड में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। कहा कि सरकार सड़क दुर्घटना रोकने को लेकर गंभीर है। दुघर्टना रोकने को संबंधित विभागों को निर्देशित भी किया गया है। इस अवसर पर नगर निगम की पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, कपिल गुप्ता, राजीव थपलियाल, मनोज पंवार, यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सनी भट्ट, उषा चौहान, नगर अध्यक्ष सौरभ सेमवाल, युद्धवीर चौहान, कुंवर‌ सिह राणा, शाहिद आदि उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलभट्टा पुलिस ने 620 ग्राम चरस संग एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Next: वन विभाग के शूटरों ने तीन बच्चों को मारने वाले आदमखोर तेंदुए को मार गिराया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.