Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा बोले अपने पूंजीपति मित्रों के लिए सरकार कर रही खेल
  • देहरादून

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा बोले अपने पूंजीपति मित्रों के लिए सरकार कर रही खेल

AltnewsUttarakhand 28/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   कांग्रेस ने केंद्रीय आयुष मंत्रालय की आईएमपीसीएल मोहान अल्मोड़ा सरकारी संस्थान के निजीकरण का आरोप लगाया। गुरुवार को कांग्रेस भवन में अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मुनाफे में रहने वाले मोहान के संस्थान आईएमपीसीएल में प्राचीन शास्त्रीय विधि से आयुर्वेदिक यूनानी औषधि निर्माण का काम होता है। अब इस संस्थान को केंद्र सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को बेचने की कोशिश में लगी हुई है। कहा कि आईएमपीसीएल को रणनीतिक निवेश के तहत सूचीबद्ध किया गया है। इसकी परिसंपत्तियों का मूल्यांकन चल रहा है। जबकि यह कंपनी लगातार मुनाफे में चल रही है। हजारों कर्मचारियों के परिवार इस संस्थान से पल रहे हैं। इसके बावजूद कंपनी को बेचने का षड्यंत्र चल रहा है।
माहरा ने कहा कि आईएमपीसीएल के वर्तमान मैनेजमेंट ने निजीकरण प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कुछ राजनीतिक रसूख रखने वाले लोगों और अन्य निजी संस्थाओं के साथ साठगांठ की है। इस संस्थान के निजीकरण प्रक्रिया में कुछ ऐसे लोगों की ओर से बोली लगाने की बात सामने आई है, जो कंपनियों के निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसोनी, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, राजकुमार जायसवाल मौजूद रहे ।

कर्मचारियों का विरोध दरकिनार
माहरा ने कहा कि आईएमपीसीएल कर्मचारी संघ लगातार इसका विरोध कर रहा है। इस विरोध को लगातार नजरअंदाज कर कंपनी के निजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। सरकार तत्काल निजीकरण प्रक्रिया पर रोक लगाए। उन्होंने निजीकरण में शामिल सेल कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों की भूमिका का खुलासा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शराब की ओवररेटिंग और तस्करी पर आबकारी अधिकारी को घेरा
Next: दून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 01 दिसंबर से

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.