Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • गढ़वाल विवि में पूर्णकालिक वीसी की हो नियुक्ति: बलूनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गढ़वाल विवि में पूर्णकालिक वीसी की हो नियुक्ति: बलूनी

AltnewsUttarakhand 03/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   गढ़वाल सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय में पूर्णकालिक कुलपति की तैनाती करने का आग्रह किया। मंगलवार दोपहर हुई इस मुलाकात के दौरान बलूनी ने कहा कि केंद्रीय विश्व विद्यालय श्रीनगर गढ़वाल में लंबे समय से पूर्णकालिक कुलपति नहीं है। कहा कि श्रीनगर एजुकेशन का हब है। यहां उत्तराखंड के दूर दराज से लेकर विभिन्न प्रांतों के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कहा कि विश्व विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को और गति देने के लिए वीसी की नियुक्ति का होना जरूरी है।  उन्होंने एनआईटी श्रीनगर में भी पूर्णकालिक निदेशक की नियुक्ति का मसला उठाया। कहा कि कई वर्षों बाद एनआईटी ढर्रे पर आया है लेकिन स्थायी निदेशक न होने से प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इन मांगों का समाधान किया जाएगा। बलूनी ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती देने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।
बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड के साथ ही गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय भी खोले जाने प्रस्तावित हैं। कहा कि पहाड़ के युवाओं में देश के खातिर सेना में भर्ती को लेकर बड़ा क्रेज है, लेकिन बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए वे शहरों में अपना परिवार भेज देते हैं, इससे उन पर अनावश्यक आर्थिक बोझ भी पड़ जाता है। पहाड़ में केवि खुलने से उनके बच्चों को वहीं पर अच्छी शिक्षा मिल सकेगी और पलायन पर भी अकुंश लग सकेगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से जल्द केंद्रीय विद्यालय खोलने की भी वकालत की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड में निराश्रित गौवंशीय पशुओं को गोद लेने वालों को दिया जाने वाले मानदेय देशभर के अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक
Next: समय पर कर चुकाने वाले व्यापारियों को सम्मानित करेगी सरकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.