Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑनलाइन 150 रुपये कमाकर 6.80 लाख रुपये गंवाए
  • देहरादून

ऑनलाइन 150 रुपये कमाकर 6.80 लाख रुपये गंवाए

AltnewsUttarakhand 03/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   दून निवासी एक व्यक्ति ने ऑनलाइन 150 रुपये कमाकर 6.80 लाख रुपये गंवा दिए। साइबर ठगों ने पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर उसे झांसे में लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि अतुल कुमार कश्यप निवासी नारायण विहार, कारगी रोड ने तहरीर दी कि उन्हें 29 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया था। उसने खुद को एक कंपनी का एचआर मैनेजर बताया। उसने बताया कि कमल कंपनी में मार्केटिंग पोजेक्ट के लिए पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं। इस कार्य के लिए उन्हें अच्छा कमीशन दिया जाएगा। शुरुआत में उन्हें कुछ टास्क दिए, जिसका 150 रुपये उनके खाते में भी आ गया। इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। कुछ और लोग उनसे जुड़े और अन्य टास्क दिए गए। इसके बाद उनसे उनके बैंक खातों से संबंधित जानकारी मांगी गई। कमीशन खाते में ही जमा करने को कहा गया। बाद में उन्हें कमीशन पाने के लिए रकम जमा करने के लिए कहा गया। उन्होंने करीब 6.80 लाख रुपये जमा कराए। लेकिन बाद में उन्हें न रकम मिली और कमीशन की राशि। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जल्द बढ़ाया जाए निगमों का महंगाई भत्ता
Next: एसएसपी ने 26 उप निरीक्षकों के तबादले किए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.