Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • ग्रामों और क्षेत्र पंचायतों में प्रशासक की नियुक्ति को शासन ने बनाई कमेटी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ग्रामों और क्षेत्र पंचायतों में प्रशासक की नियुक्ति को शासन ने बनाई कमेटी

AltnewsUttarakhand 04/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। त्रिस्तरीय पंचायतों के तहत जिला पंचायत अध्यक्षों को बतौर प्रशासक नियुक्त करने के बाद अब सरकार ने ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने की संभावनाओं पर विचार के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है। इस संबंध में सचिव पंचायती राज चंद्रेश कुमार की ओर से आदेश जारी करते हुए कमेटी से नौ दिसंबर तक अपनी आख्या के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। त्रिस्तरीय पंचायतों के तहत राज्य के सभी जिलों जनपदों (हरिद्वार को छोड़कर) में प्रशासक की नियुक्ति किए जाने के संबंध में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत संघ, उत्तराखंड और प्रदेश प्रधान संगठन, उत्तराखंड ने एक दिन पहले यानि मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर जिला पंचायतों की तर्ज पर उन्हें भी प्रशासक बनाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब सचिव पंचायती राज की ओर से इस संबंध में अपर सचिव पंचायतीराज विभाग युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में एक समिति बना दी गई है। पंचायती राज निदेशक निधि यादव और संयुक्त निदेशक हिमाली जोशी पेटवाल को समिति में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। समिति को अगले पांच दिन में सुस्पष्ट आख्या से साथ शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: द्रोणासागर के रखरखाव को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
Next: मेडिकल कॉलेजों में सभी चिकित्सकों व कार्मिकों की लगेगी बायोमेट्रिक उपस्थिति: डॉ धन सिंह रावत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.