Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • रेलवे की पांच यूनियन के लिए हुए चुनाव में दिखा उत्साह
  • हरिद्वार

रेलवे की पांच यूनियन के लिए हुए चुनाव में दिखा उत्साह

AltnewsUttarakhand 04/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  पूरे भारत में रेलवे की कुल पांच यूनियन के लिए हुए चुनाव को लेकर रुड़की रेलवे कर्मचारियों में उत्साह दिखाई दिया। रुड़की रेलवे कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक अपने मत का प्रयोग किया। दो दिनों तक चलने वाले चुनाव में पहले दिन 227 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। जबकि शेष कर्मचारी गुरुवार को अपने वोट देंगे। बुधवार को रुड़की रेलवे स्टेशन पर पांच यूनियन के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। इन पांच यूनियनों में एनआरएमयू (नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन), यूआरएमयू (उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन), एनआरएमयू (नॉर्दन रेलवे इंप्लाई यूनियन), यूआरकेयू (उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन) और एसआरबीकेयू (स्वतंत्र रेल बहुजन कर्मचारी यूनियन) को लेकर चुनाव हुआ। पीठासीन अधिकारी अमित गर्ग ने बताया कि रुड़की पोलिंग बूथ संख्या-505 पर कुल 358 वोटर थे। इनमें से पहले दिन 227 कर्मचारियों ने वोट डाली। जबकि शेष कर्मचारी गुरुवार को अपने मतों का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि वैसे तो इन यूनियनों के बीच हर छह साल में चुनाव होते हैं, लेकिन किन्हीं कारणों से इस बार 11 वर्ष बाद चुनाव हो रहे हैं। इन सभी पांच यूनियन में से जो यूनियन जीतकर आएगी और जो उपविजेता रहेगी वहीं दो यूनियन छह साल तक कार्यकाल में रहेंगी। जबकि अन्य तीन यूनियन का अस्तित्व छह साल के लिए खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय चुनाव प्रक्रिया के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लंढौरा में साढ़े छह कुंतल मछली नष्ट की
Next: हाईवे पर 4 ब्लैक स्पॉट और 50 दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिह्नित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.