Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • हाईवे पर 4 ब्लैक स्पॉट और 50 दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिह्नित
  • हरिद्वार

हाईवे पर 4 ब्लैक स्पॉट और 50 दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिह्नित

AltnewsUttarakhand 04/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  आरटीओ, एनएच और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने हाईवे पर अभियान चलाकर दो दिन में चार ब्लैक स्पॉट और 50 दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिह्नित किए। तीनों विभागों का यह अभियान अभी एक सप्ताह और आगे चलेगा। इसके बाद इन चिह्नित स्थानों पर दुर्घटनाएं कम से कम की जाए इसको लेकर काम किया जाए। रुड़की समेत अन्य क्षेत्रों में हाईवे पर लंबे समय से दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इसको लेकर कुछ समय पहले आरटीओ और एनएच के साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बैठक कर दुर्घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर मंथन किया था। उस दौरान तय हुआ था कि अभियान चलाकर सबसे पहले नेशनल हाईग्वे, स्टेट हाईवे और लिंक मार्ग आदि पर ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित करने का निर्णय लिया गया। ऐसे में मंगलवार को आरटीओ, एनएच और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। मंगलवार को टीम ने नारसन-मंगलौर-झबरेड़ा हाईवे पर अभियान चलाया। वहीं बुधवार को टीम ने ढंडेरा-लंढौरा-लक्सर-खानपुर-पुरकाजी और लक्सर-सुल्तानपुर-पतंजलि तक अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने दो दिन में कुल 54 जगहों को चिह्नित किया। इनमें चार ब्लैक स्पॉट और 50 दुर्घटना संभावित क्षेत्र शामिल थे। एआरटीओ (प्रवर्तन) कृष्णा पलारिया ने बताया कि आरटीओ के नियमों के अनुसार जिस स्थान पर तीन साल में दस से अधिक मौत हो गई हो उसे ब्लैक स्पॉट कहा जाता है। जबकि जहां पर दुर्घटनाओं में राहगीर लगातार घायल होते रहते हैं, उन्हें दुर्घटना संभावित क्षेत्र कहते हैं। बताया कि अभियान के दौरान जिन जगहों को चिह्नित किया जा रहा है, उन पर अभियान के बाद मंथन होगा। इसमें देखा जाएगा कि यहां हादसों की वजह क्या है। उसी के आधार पर एनएच और पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर रोड मैप तैयार किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेलवे की पांच यूनियन के लिए हुए चुनाव में दिखा उत्साह
Next: सुल्तानपुर पट्टी में दो धार्मिक स्थलों के अभिलेख जांचे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.