Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • ठिठुरन में गन्ने की छिलाई को नहीं मिल रहे मजदूर
  • हरिद्वार

ठिठुरन में गन्ने की छिलाई को नहीं मिल रहे मजदूर

AltnewsUttarakhand 06/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  मौसम में ठिठुरन बढ़ने से किसानों का काम प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत गन्ने की छिलाई और ढुलाई की है। मजदूर दिन में 5-6 घंटे से ज्यादा काम करने को तैयार नहीं है। इसकी मजदूरी भी 500 से 600 रुपये देनी पड़ रही है। सर्दी रोजाना बढ़ रही है। रात में पाला पड़ने से दिन में भी काफी ठिठुरन रहती है। किसानों  ने बताया कि फिलहाल गेहूं बुआई का समय है। किसान गन्ने की मुंढा (पेड़ी) फसल काटकर गेहूं बोने के लिए खेत खाली कर रहे हैं। लेकिन सर्दी ज्यादा होने से गन्ने की छिलाई के लिए मजदूर मिलना बड़ी समस्या है।  बताया कि गांव में बड़ी मुश्किल से मजदूर काम करने को तैयार होते हैं। वे भी 10 बजे खेत में पहुंचकर शाम में 5 बजे तक काम करते हैं। इतने समय में एक मजदूर करीब 4-5 कुंतल गन्ना ही छील पाता है, जिसकी मजदूरी 500 से 600 देनी पड़ रही है। इसके बाद गन्ने को खेत से चीनी मिल तक की ढुलाई पर भी खर्च होता है। बताया कि इससे किसान का बजट खराब हो रहा है।  किसानों का कहना है कि गन्ने की छिलाई नहीं हो पाने से क्षेत्र में रबी की फसलों की बुवाई में भी देरी हो रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला से दुष्कर्म का इनामी आरोपी दबोचा
Next: मंगलौर में भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर किया मंथन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.