Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • होमगार्ड को अब हर साल मिलेगा वर्दी भत्ता: धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

होमगार्ड को अब हर साल मिलेगा वर्दी भत्ता: धामी

AltnewsUttarakhand 07/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होमगार्ड जवानों को 03 साल में मिलने वाला वर्दी भत्ता अब हर साल दिया जाएगा। वहीं, एसडीआरएफ के साथ तैनाती पर जवानों को 100 रुपये प्रतिदिन का अतिरिक्त भुगतान होगा। जबकि उन्हें नौ हजार फीट की ऊंचाई पर ड्यूटी करने पर 200 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त दिया जाएगा। शनिवार को तपोवन स्थित होमगार्ड मुख्यालय में होमगार्ड के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री ने यह घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले होमगार्ड जवानों के लिए होमगार्ड कल्याण कोष से दी जाने वाली अनुग्रह राशि में 50 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी भी की है। मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस समारोह का परेड की सलामी लेकर शुभारंभ किया। होमगार्ड के महिला और पुरुष जवानों ने शानदार रैतिक परेड की। सीएम ने कहा कि महिला होमगार्ड का रैतिक परेड में शामिल होना महिला सशक्तिकरण का शानदार उदाहरण है। होमगार्ड संगठन राज्य में सामाजिक सुरक्षा और व्यवस्था नियंत्रण के लिए सक्रिय रूप से काम करता है। वो ना कभी धूप की चिंता करते हैं, ना बरसात से उनके हौंसले पस्त होते हैं, वो हर स्थिति में अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए तत्पर हैं। कानून व्यवस्था बनाने के साथ यातायात नियंत्रित, चारधाम यात्रा, कुंभ मेला, कांवड़ यात्रा जैसे आयोजनों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। विभिन्न चुनावों को आयोजित करवाने में भी जवान नियमित रूप से अपने सेवाएं देते हैं। प्राकृतिक आपदाओं के समय जवान एसडीआरएफ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। इस दौरान सीएम ने होमगार्ड की स्मारिका और कलेंडर का अनावरण भी किया।
मौके पर विधायक उमेश शर्मा, विधायक खजानदास, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, निवर्तमान मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाईं, गृह सचिव शैलेश बगौली, होमगार्ड उत्तराखंड के कमांडेंट जनरल पीवीके प्रसाद आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से झड़प की घटना में पुलिस को जिम्मेदार ठहराया
Next: विजय दिवस में सम्मानित होंगी वीरांगनाएं और शहीद आश्रित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.