Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सैनिकों की समस्याओं को दूर करने को ठोस व्यवस्थाएं बनाएं : राज्यपाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सैनिकों की समस्याओं को दूर करने को ठोस व्यवस्थाएं बनाएं : राज्यपाल

AltnewsUttarakhand 07/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

– सशस्त्र सेना झंडा दिवस’’ के अवसर पर निदेशक, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास ब्रिगेडियर अमृत लाल (से नि) ने राज्यपाल से मुलाकात कर फ्लैग लगाया

देहरादून(आरएनएस)।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेश के सभी जिलों में पूर्व सैनिक, वीरांगनाओं, वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक ठोस व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। शनिवार को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुलाकात को आए सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को राज्यपाल ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए यह दिवस बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, प्रदेश में लोगों का सेना में बहुत बड़ा योगदान रहा है। प्रदेश में पूर्व सैनिकों की संख्या भी काफी ज्यादा है। देश का पहला परमवीर चक्र विजेता उत्तराखण्ड से रहा है। उन्होंने सशस्त्र सेनाओं के सहायता के लिए अधिक से अधिक योगदान करने की अपील भी की। अधिकारियों से उन्होंने कहा कि राज्य में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है। इस पर प्राथमिकता से काम किया जाए। इससे पहले निदेशक-सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास ब्रिगेडियर अमृत लाल (सेनि) ने राज्यपाल को फ्लैग लगाया। राज्यपाल ने ब्रिगेडियर लाल से सैनिक कल्याण निदेशालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली। इस दौरान उपनिदेशक एमएस.जोधा, एमएलभट्ट, हेमचंद्र चौबे भी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विजय दिवस में सम्मानित होंगी वीरांगनाएं और शहीद आश्रित
Next: अल्मोड़ा: 18 वर्ष पूर्ण कर रहे व्यक्ति निर्वाचक नामावली में नाम कराएं दर्ज़

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.