Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से झड़प की घटना में पुलिस को जिम्मेदार ठहराया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से झड़प की घटना में पुलिस को जिम्मेदार ठहराया

AltnewsUttarakhand 07/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पुलिस लाइन में उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के बीच हुई झड़प के लिए कांग्रेस ने पुलिस का जिम्मेदार ठहराया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखते हुए घटनाक्रम की उच्च अधिकारी से जांच, दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अपने पत्र में माहरा ने कहा कि चार दिसंबर हमेशा की तरह किसी भी आन्दोलन में सामूहिक रूप से हुई गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार लोगों को पुलिस की ओर से पुलिस लाइन ले जाकर सीढ़ियों में बैठाया जाता है। चार दिसम्बर को युवा कांग्रेस के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के तहत गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया। जबकि उन्हें यह नहीं बताया गया कि वहां पर मीडिया कर्मियों का कार्यक्रम है। पत्रकारों को भी इसकी जानकारी नहीं थी कि पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लाई है। इसी गलतफहमी में पत्रकारों को लगा कि हम उनका विरोध करने वहां आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनभिज्ञता एवं वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही के कारण यह गलतफहमी हुई है। पुलिस को वहां मीडिया कर्मियों का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने के चलते गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को किसी अन्य स्थान पर बिठाने की व्यवस्था करनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच के साथ दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पूजा अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना
Next: होमगार्ड को अब हर साल मिलेगा वर्दी भत्ता: धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.