Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पासपोर्ट भेजने के नाम पर डेढ़ लाख से अधिक की ठगी
  • देहरादून

पासपोर्ट भेजने के नाम पर डेढ़ लाख से अधिक की ठगी

AltnewsUttarakhand 08/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image


विकासनगर(आरएनएस)।   पासपोर्ट भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने डेढ़ लाख से अधिक ठग लिए। कोर्ट के आदेश के बाद सहसपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र में बरोटीवाला निवासी नवीन गुरुंग पुत्र मोहन सिंह गुरुंग ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। बात करने वाले ने कहा, कि आपका पासपोर्ट स्पीड पोस्ट से भेजना है। इसके बाद कहा कि जो लिंक भेज रहे हैं उस पर पांच रुपये भेजो। पांच रुपये भेजने के बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे एटीएम के अंतिम चार नंबर मांगे, जो उन्होंने गलती से दे दिए। इसके बाद उनके खाते से एक ही दिन में अलग-अलग समय पर एक लाख 66 हजार रुपये निकाल लिए गए। उधर, शहर कोतवाल राजेश साह ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: युवक की मौत के मामले में ट्रक चालक पर केस
Next: आशुलिपिक पद पर साढ़े नौ हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.