Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चोरी की चार बाइकों समेत दो सगे भाई गिरफ्तार, साला फरार
  • उत्तराखंड

चोरी की चार बाइकों समेत दो सगे भाई गिरफ्तार, साला फरार

AltnewsUttarakhand 08/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image


हल्द्वानी(आरएनएस)।   पुलिस ने चोरी की चार बाइकों समेत गिरोह के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा एसएसपी पीएन मीणा ने हल्द्वानी में किया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली रामनगर में बाइकों के चोरी होने की रिपोर्ट पूर्व में पुलिस ने लिखी थी। शनिवार शाम चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा है। इनके पास से चोरी की चार बाइकों को भी बरामद किया है। दोनों आरोपी सुरेंद्र सिंह और मग्गर सिंह निवासी ग्राम बावनपुरी, सकैनिया यूएस नगर के रहने वाले हैं। आरोपियों पर पूर्व में ही तमाम धाराओं में केस दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान दोनों भाइयों ने बताया कि गिरोह में उनका तीसरा साथी राजू भी है, जो उनका रिश्ते में साला है। वह फरार बताया जा रहा है। बताया कि वह ऊधमसिंह नगर, रामनगर, बिजनौर, बरेली सहित कई अन्य जगहों से मोटर साइकिलें चुराते थे और सस्ते दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। एक भाई 20 तो दूसरा 21 वर्ष का है। आरोपियों की निशानदेही पर गुलरघट्टी और केलाखेड़ा क्षेत्र से चोरी की गई चार बाइकें पुलिस ने बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों भाइयों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शीतकालीन चार धाम यात्रा, विंटर टूरिज्म को यूपीसीएल तैयार
Next: शक्तिफार्म में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.