Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बन भारत भ्रमण को चले मेधावी छात्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बन भारत भ्रमण को चले मेधावी छात्र

AltnewsUttarakhand 09/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image


  –  भारत दर्शन यात्रा पर उत्तराखंड की विशिष्टता के बारे में बताएं मेधावी छात्र-छात्राएं :  मुख्यमंत्री
   – मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र व  छात्राओं को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर किया रवाना

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 2024 के 157 टॉपर छात्र-छात्राएं सोमवार को भारत भ्रमण को रवाना हुए। ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशायलय परिसर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिविधान के साथ पूजापाठ के बाद हरी झंडी दिखाकर भ्रमणदल के वाहनों को रवाना किया। इस मौके उन्होंने कहा कि सभी मेधावी छात्र इस भ्रमण में राज्य के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाएं। जिन जिन राज्यों में भी वे जाएं वहां वे राज्य की ऐतिहासिक, पौराणिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विशिष्टताओं से लोगों को प्रभावी ढंग से परिचित कराने का प्रयास भी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में अहम फैसले ले रहा है। राज्य में लिए गए फैसले पूरे देश के लिए बेस्ट प्रैक्टिस साबित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य स्थापना दिवस समारोह के संबोधन में इन फैसलों का उल्लेख कर राज्य को प्रोत्साहित किया। मेधावी छात्रों को शैक्षिक भारत भ्रमण पर भेजने की योजना भी राज्य सरकार का अहम फैसला है। मुख्यमंत्री ने मेधावियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं इस दौरान जहां भी जाएं, वहां उत्तराखंड के ब्रांड अम्बेसडर के तौर पर खुद को पेश करें। वे उत्तराखंड की पवित्र नदियों, देवस्थानों, मौसम, पयर्टन स्थलों के बारे में जानकारी लेकर जाएं। शीतकालीन चारधाम यात्रा की जानकारी देने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकाल के लिए चारधामों के कपाट बंद होने के बाद अब शीतकालीन प्रवास स्थल पर भगवान के दर्शन हो सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार शीतकालीन यात्रा प्रारंभ कर चुकी है। दल में शामिल छात्र–छात्राएं इस बात की जानकारी दे सकते हैं कि शीतकालीन गद्दी पर भी लोग दर्शन कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने शिक्षा अधिकारियों को कहा कि शैक्षिक भ्रमण से लौटने पर छात्र छात्राओं के अनुभव का दस्तावेजीकरण करें। उनके अनुभव के आधार पर सरकार इस योजना का दायरा और बढ़ाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विद्या समीक्षा केंद्र के दूसरे चरण को शुरू करने और शिक्षा निदेशालय परिसर में जलनिकासी के लिए निर्माण कराने की घोषणा भी की।
शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्र, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ और दिल्ली जाएंगे। वहां वे आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम के साथ ही वहां के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों से भी मिलेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अपार आईडी तैयार करने में भी उत्तराखंड देश के टॉप 10 राज्यों में शामिल है। अगले शैक्षिक सत्र से सरकार सभी छात्र छात्राओं का निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की तर्ज पर कॉपियां भी प्रदान करेगी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ, राजपुर विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर, शिक्षा सचिव रविनाथ रमन,डीजी झरना कमठान, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.एसबी जोशी,बेसिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल, प्रभारी निदेशक-एआरटी डॉ. मुकल कुमार सती, एडी-बेसिक रघुनाथ लाल आर्य, राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री डॉ.सोहन सिंह माजिला आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शराब से हर माह 25 करोड़ की अवैध वसूली कर रही सरकार: धस्माना
Next: दून में ट्रांसजेंडर ने खोला पहला रेस्टोरेंट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.