Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बागवानी की जमीन को आवासीय बता बेचने की डील कर 11 लाख हड़पे
  • देहरादून

बागवानी की जमीन को आवासीय बता बेचने की डील कर 11 लाख हड़पे

AltnewsUttarakhand 09/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image


देहरादून(आरएनएस)।  भारतीय अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद देहरादून में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत संस्थान के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी को जमीन बेचने की डील कर 11 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में बंसत विहार थाना पुलिस ने उत्तरकाशी निवासी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने बागवानी श्रेणी की जमीन को आवासीय बताते हुए उसे बेचने के नाम धोखाधड़ी की। वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी प्रभात कुमार निवासी वन विहार शिमला बाईपास, मेहूंवाला ने बसंत विहार थाने में तहरीर दी। आरोप है कि रामनरेश नौटियाल और उनकी पत्नी सोनम नौटियाल मूल निवासी चंदेली, पुरोला, उत्तरकाशी हाल निवासी यमुना कॉलोनी, गोविंदगढ़ ने विजय पार्क क्षेत्र में एक जमीन दिखाई। जमीन को दंपति ने आवासीय बताया। भरोसा करते हुए प्रभात कुमार ने 1.11 करोड़ रुपये की तय कीमत में भूमि खरीदने का सौदा किया। 11 लाख रुपये अग्रिम राशि के रूप में ऑनलाइन ट्रांसफर किए। आरोपियों ने जमीन पर मकान बनाने को एमडीडीए से नक्शा पास कराकर देने का भरोसा दिया। एडवांस देने के बाद प्रभात ने भूमि के दस्तावेजों की जांच कराई तो वह बागवानी श्रेणी की निकली। जिस पर मकान बनाना संभव नहीं है। इसके बाद प्रभात कुमार ने अपनी एडवांस दी रकम वापस मांगी। आरोप है कि रामनरेश नौटियाल ने उन्हें धमकाया और उच्च राजनीतिक एवं प्रशासनिक संपर्कों का हवाला दिया। आरोपी ने रकम लौटाने को दो चेक दिए। जो बैंक में बाउंस हो गए। पीड़ित की कराई जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रामनरेश नौटियाल पर पहले से ही थाना प्रेमनगर में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। बसंत विहार थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पिंक वेंडिंग जोन को लेकर महिला व्यापारियों ने दिया नगर निगम में धरना
Next: किराना की दुकान से उड़ाए तेल के टिन और चावल के कट्टे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.