Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेंशनर्स ने सरकारी उपेक्षा पर नाराजगी जताई
  • देहरादून

पेंशनर्स ने सरकारी उपेक्षा पर नाराजगी जताई

AltnewsUttarakhand 12/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   गर्वमेंट पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन ने पेंशनर्स की उपेक्षा को लेकर नाराजगी जताई। आर्गेनाइजेशन ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि जून और दिसंबर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि का निर्णय स्वागत योग्य है, लेकिन अन्य मांगों का पूरा नहीं होना निराशाजनक है। प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत ने कहा कि जुलाई माह में स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मांगों पर सहमति बनी थी। जिनमें से गोल्डन कार्ड के तहत ओपीडी में निशुल्क उपचार, जांच और दवा की सुविधा देने, पेंशनर्स को रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही उच्च गुणवत्ता वाली लैबों में जांच की सुविधा और निजी और सरकारी अस्पतालों में रूटीन चेकअप की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। पेंशनर्स के लिए विभागीय डीडीओ के बजाए कोषागारों को डीडीओ बनाए जाए। साथ ही जो पेंशनर्स गोल्डन कार्ड की सुविधा से वंचित रह गए हैं, उन्हें योजना में शामिल होने का मौका दिए जाने की मांग रखी है। इसे लेकर बची सिंह रावत के अलावा बालीराम चौहान, दीपचंद्र शर्मा, ओमवीर सिंह, पीएस रौतेला, महेंद्र कुमार अग्रवाल, सीबी घिल्डियाल, सतीश शर्मा ने सरकार को पत्र लिखा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भूमि के मालिकाना हक के लिए जूझ रहे दो गांव के लोग
Next: ज्वेलर की दुकान से 14 लाख का सोना लेकर कारीगर हो गया फरार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.