Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुरानी पेंशन में भेदभाव पर शिक्षक संघ नाराज
  • देहरादून

पुरानी पेंशन में भेदभाव पर शिक्षक संघ नाराज

AltnewsUttarakhand 12/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   पुरानी पेंशन का राज्य के सैकड़ों शिक्षक, कर्मचारी और शिक्षामित्रों सहित लाखों कर्मचारियेां को लाभ ना दिए जाने से शिक्षक नाराज हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ ने इसमें भेदभाव का आरोप लगाते हुए तत्काल सभी के लिए इसे लागू करने की मांग की है। ऐसा ना होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी मनोज तिवारी ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को ज्ञापन भेजकर शासनादेश के अनुसार सभी को इसका लाभ जल्द देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पुरानी पेंशन (ओपीएस)के स्थान पर नई पेंशन प्रणाली लागू किए जाने को लेकर देश भर में विभिन्न संगठनों के बैनर तले धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जा रहे हैं। क्योंकि एक अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त होने वाले सभी कार्मिकों के लिए नई पेंशन योजना को लागू किया गया है, परंतु इसमें भी एक बहुत बड़ा वर्ग जो की सेवा में तो एक अक्टूबर 2005 के बाद आया, परंतु उनकी विज्ञप्ति अधिसूचना एक अक्टूबर 2005 से पूर्व की थी। ऐसे में उसे भी इसका लाभ मिलना है लेकिन अब तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई शिक्षक और कर्मचारियों को इसका लाभ दिया भी जा चुका है। ऐसे में छूट गए शिक्षक कर्मचारी तथा शिक्षामित्र सहित अन्य सभी को पुरानी पेंशन का लाभ ना देना गलत है।

आज जब देश के सभी राजनेता, विधायक, सांसद पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अपने जीवन के महत्वपूर्ण समय को सरकारी सेवा में देने के बाद सेवानिवृत्ति के समय खाली हाथ कर भेज दिया जाना बहुत बड़ा अन्याय है। जिसके लिए संघर्ष जारी है। परंतु जो शासनादेश से आच्छादित हैं उन्हें तत्काल इसका लाभ दिया जाना चाहिए।
– मनोज तिवारी, प्रांतीय तदर्थ समिति उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने अवैध रूप से चल रही स्नैक्स फैक्ट्री सील करवाई
Next: भूमि के मालिकाना हक के लिए जूझ रहे दो गांव के लोग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.