Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी युवक की मौत की गुत्थी
  • हरिद्वार

हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी युवक की मौत की गुत्थी

AltnewsUttarakhand 12/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। कलियर नगर पंचायत के मुकरर्बपुर में करीब 24 दिन पहले संदिग्ध हालात में गोली लगने से हुई एक युवक की मौत की गुत्थी को पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है। पुलिस को घटना स्थल से मिले तमंचे और पत्नी के कमरे में ही होने के कारण हत्या और आत्महत्या की गुत्थी और उलझ चुकी है। परिजनों ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही हैं। पिरान कलियर नगर पंचायत के मुकर्रबपुर निवासी 31 वर्षीय अफजाल पुत्र तूफैल 19 नवंबर की देर रात अपनी पत्नी के साथ कमरे में था। इस दौरान पत्नी ने शोर मचाते हुए अफजाल को गोली लगने की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि संदिग्ध हालात में अफजाल का शव लहूलुहान हालात में बेड पर पड़ा हुआ था और पास ही एक 315 बोर का तमंचा भी पड़ा मिला था। उस दौरान मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस ने मृतक अफजाल के भाई जीशान की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने तमंचा, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और बरामद मोबाइलों को कब्जे में ले लिया था, जिन्हें एफएसएल जांच के लिए भेज दिया गया था। 24 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस युवक की मौत की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत की गुत्थी उलझी हुई हैं। इस गुत्थी को सुलझाने का हर सम्भव प्रयास जारी है। विसरा, फोरेंसिक सहित अन्य रिपोर्ट आनी हैं। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिकायत पर कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
Next: कॉलेज के बाहर खड़े मनचलों को पुलिस ने खदेड़ा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.