Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • वोट मांगने आने वाले नेताओं को पहनाएंगे लहंगा और चूड़ियां
  • हरिद्वार

वोट मांगने आने वाले नेताओं को पहनाएंगे लहंगा और चूड़ियां

AltnewsUttarakhand 12/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। कृष्णानगर में जलभराव और सड़क की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना 16 वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने आगामी निकाय चुनाव में किसी को भी वोट देने से इनकार किया। इसके साथ ही वोट मांगने के लिए आने वाले नेताओं को चूड़ियां और लहंगा पहनाने की चेतावनी दी। नगर निगम क्षेत्र के कृष्णानगर की गली नंबर बीस में 27 नवंबर से क्षेत्रवासी धरने पर डटे हैं। लोगों की मांग है कि गली में वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का स्थाई निदान किया जाए। साथ ही सड़क और नालियों का निर्माण किया जाना चाहिए। गुरुवार को धरने को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान कुंवर पाल सैनी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को क्षेत्रवासियों ने चुना। लेकिन किसी ने भी इस समस्या के समाधान के लिए कार्य नहीं किया। समाजसेवी एडवोकेट संजीव वर्मा ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ी जाएगी। क्षेत्रवासियों के साथ किसी भी हद तक आंदोलन के लिए तैयार हैं। रूबी मलिक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने निर्णय लिया है कि निकाय चुनाव में किसी भी नेता को वोट नहीं देंगे। अगर कोई वोट मांगने आता है तो उसके लिए लहंगा, चूड़ियां और मेकअप का सामान तैयार है। पानी के बीच में खड़ा करके उसे सजाया जाएगा। धरने का संचालन दीपक लाखवान ने किया है। इस अवसर पर प्रेमचंद वत्स, कविता, प्रीति रमोला, ममता सैनी, कंचन, कुसुम चौहान, अंजू सैनी, नीलम शर्मा, संतोष, माही सैनी, जोगेंद्र चौधरी, तिलक राज गुप्ता, शबाद उर्मिला नेगी, राजेश कुमार, किशन यादव, मेनपाल, विजय कुमार, विनय कुमार, सतीश सैनी, कमलेश, अमित त्यागी, नरेंद्र कुमार, जुली सैनी, अशोक कुमार सक्सेना, आरती देवी, हरमीत कौर, रोशन देवी, सुनीता, लीला आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कॉलेज के बाहर खड़े मनचलों को पुलिस ने खदेड़ा
Next: 15 सीटर स्कूल वाहन में बिठाये थे 29 बच्चे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.