Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • शादी का झांसा देकर सिडकुल की युवती से दुष्कर्म
  • हरिद्वार

शादी का झांसा देकर सिडकुल की युवती से दुष्कर्म

AltnewsUttarakhand 10/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।   सिडकुल की एक युवती ने चंडीगढ़ के व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सिडकुल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिडकुल पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि मोबाइल फोन के माध्यम से बीते जुलाई में प्रवीण कुमार निवासी मकान संख्या 239 मिल्क कॉलोनी धनाश चंडीगढ़ से हुई थी। आरोप है कि प्रवीण ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का वादा किया था। आरोप है कि पूर्व से ही शादीशुदा होने की बात छिपाकर कोल्ड ड्रिंक मे नशे की दवाई मिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि अगस्त में चंडीगढ़ से उसे यहां सिडकुल की एक कॉलोनी में किराये का मकान लेकर रहने लग गया, जिसके बाद यहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि आठ दिसंबर को जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने गाली- गलौज की। आरोप है कि पूर्व में उसे बुखार की दवाई खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया गया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस में भोजन से लेकर मनोरंजन तक में उत्तराखंडी छाप
Next: वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में नया रिकॉर्ड बना सकता है उत्तराखंड

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.