Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नौकरी के लिए घर से निकली युवती लापता
  • देहरादून

नौकरी के लिए घर से निकली युवती लापता

AltnewsUttarakhand 16/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती नौकरी करने के लिए पौंटा साहिब जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन न तो वह कंपनी पहुंची और न ही घर। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि क्षेत्र के व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह यहां किराये के मकान में रहते हैं। सुबह उनकी बेटी पौंटा साहिब क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। कंपनी में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि वह वहां भी नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बताया कि बेटी किसी व्यक्ति से फोन पर बात करती थी, उन्हें संदेह है कि वह व्यक्ति उसे बहला-फुसला कर ले गया है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के हीरा सिंह अध्यक्ष, दीवान सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित
Next: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 1971 की गौरवगाथा को किया नमन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.