Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अखिल गढ़वाल सभा के चौथी बार अध्यक्ष बने रोशन धस्माना
  • देहरादून

अखिल गढ़वाल सभा के चौथी बार अध्यक्ष बने रोशन धस्माना

AltnewsUttarakhand 22/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के त्रिवार्षिक चुनाव में रोशन धस्माना चौथी बार अध्यक्ष और गजेन्द्र भंडारी तीसरी बार महासचिव चुने गए। नेशविला रोड स्थित अखिल गढ़वाल सभा भवन में सम्पन चुनाव में निर्मला बिष्ट उपाध्यक्ष, गजेन्द्र भंडारी महासचिव, संतोष गैरोला सह सचिव, वीरेन्द्र असवाल कोषाध्यक्ष पद पर पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। अध्यक्ष पद पर रोशन धस्माना और अंबुज शर्मा के बीच ही चुनाव हुआ। जिसमें कुल 562 मतों में रोशन धस्माना को 483 और अंबुज शर्मा को मात्र 73 मत पड़े। छह मत रद्द किए गए। चुनाव अधिकारी शक्ति भट्ट, उषा भट्ट, धीरेन्द्र सिंह असवाल ने नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। सुबह नौ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतगणना का काम तीन बजे अपराह्न शुरू किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोशन धस्माना ने कहा कि उनकी कार्यकारिणी सदैव सभा के हित को सर्वोपरि रखते हुए काम करेगी। हरिपुर नवादा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को विस्तार दिया जाएगा। वर्ष 2025 में विराट उत्तराखंड महोत्सव कौथिग का आयोजन किया जाएगा। तीसरी बार निर्वाचित महासचिव गजेन्द्र भंडारी कहा कि अपने कार्यकाल के तीन वर्षों में सभा की सांस्कृतिक सामाजिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। मौके पर संरक्षक विजय धस्माना, हीरा सिंह बिष्ट, सुनील उनियाल गामा, महेन्द्र नेगी, अजय कोठियाल, अजय जोशी, तारेश्वरी भंडारी, भावतोष भट्ट, पंचम सिंह बिष्ट, विजय लक्ष्मी गुसाईं, द्वारिका बिष्ट, लक्ष्मी बहुगुणा, हेमंत जुयाल, जगमोहन नेगी, कैलाश रमोला, उदय शंकर भट्ट, आशीष गुसाईं, सुधीर बडोला, हेमलता नेगी, दीपक उनियाल आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, 13 लोगों पर मुकदमा
Next: वन दरोगा की मौत मामले में अज्ञात पर मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.