Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लाखों रुपये में मकान बेचकर नहीं दिया कब्जा, केस दर्ज
  • देहरादून

लाखों रुपये में मकान बेचकर नहीं दिया कब्जा, केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 23/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   जालसाज दंपति ने मकान की रजिस्ट्री कर 67 लाख रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद रजिस्ट्री कर दी गई। फिर भी पीड़ित सर्वे ऑफ इंडिया से रिटायर 76 वर्षीय बुजुर्ग को कब्जा नहीं दिया। पुलिस में शिकायत की तो कार्रवाई नहीं हुई। बुजुर्ग ने कोर्ट की शरण की। कोर्ट के आदेश पर मामले में पटेलनगर थाना पुलिस ने दंपति और उनके तीन बच्चों पर केस दर्ज किया है। कश्मीरी कॉलोनी, निरंजनपुर निवासी महेंद्र सिंह धीमान ने कोर्ट में अपील की। कहा कि आरोपी प्रेम सिंह राठौर और उनकी पत्नी शकुंतला राठौर से पिछले साल जुलाई में 77 लाख रुपये में प्रीत विहार फेस-2, माजरा स्थित दो मंजिला मकान खरीदा। रजिस्ट्री के समय 67 लाख रुपये का भुगतान कर 10 लाख रुपये मकान खाली करने के बाद देने की सहमति हुई थी। विक्रेताओं ने मकान खाली करने के लिए पांच माह का समय मांगा। तय समय दिसंबर 2023 में मकान खाली करने से इनकार कर दिया। बुजुर्ग ने बताया कि जब उन्होंने मकान खाली करने की बात की तो दंपति और उनके बच्चों ने गाली-गलौज और मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर पटेलनगर कोतवाली में प्रेम सिंह, उनकी पत्नी शकुंतला, बेटी सुरभि, बेटे वैभव और आशीष राठौर के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूकॉस्ट में मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस
Next: भाजपा नेता हुए साइबर ठगी का शिकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.