Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • क्रिसमस और थर्टी फस्ट पर जरूरत के हिसाब से होगा रूट डायवर्ट
  • देहरादून

क्रिसमस और थर्टी फस्ट पर जरूरत के हिसाब से होगा रूट डायवर्ट

AltnewsUttarakhand 23/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।   क्रिसमस, थर्टी फस्ट और नए साल में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। खासकर मुनिकीरेती क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पूर्व की भांति रहेगी। पुलिस जरूरत के अनुसार मार्गों का डायवर्जन प्लान लागू करेगी। नए साल पर मुनिकीरेती और आसपास के क्षेत्रों में ऊंची आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। यही नहीं पुलिस ने मुनिकीरेती क्षेत्र को दो जोन में बांटा है। सोमवार को टिहरी पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल ने मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजॉर्ट में जनसंवाद किया। इस दौरान होटल और राफ्टिंग कारोबारियों ने उनके सामने शिकायतों की झड़ी लगा दी। इसमें मुख्य रूप से ट्रैफिक जाम और अनाधिकृत पार्किंग की समस्या शामिल रही। व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के लिए एसएसपी को कई सुझाव भी दिए गए। संवाद में तमाम समस्याओं और सुझाव को सुनने के बाद एसएसपी ने दो टूक का कहा कि पुलिस के पास कोई जादू की झड़ी नहीं है। सीमित संसधान और संकरी सड़कों पर कैसे ट्रैफिक के बेहतर इंतजाम हो, इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। तीन दशक पुराना इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बदला है। जबकि, सड़कों पर दबाव अत्याधिक बढ़ गया है। अन्य शिकायतों पर कहा कि न सिर्फ पुलिस, बल्कि हर किसी को अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। बोले, महज पुलिस के बूते ही सब कुछ ठीक नहीं हो सकता। यहां नववर्ष को यादगार बनाने के लिए पहुंचने वाले पर्यटक अच्छा संदेश लेकर जाएं, इसकी भी कोशिश सभी को करनी होगी।
एसएसपी ने संवाद में कहा कि रात 10 बजे के बाद डीजे आदि बजाना प्रतिबंधित है, लेकिन यह भी नहीं है कि इससे पहले कान फोडू आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजे। इस तरह की शिकायत मुनिकीरेती व आसपास के किसी भी क्षेत्र में मिलती है, तो पुलिस संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई को बाध्य होगी। मौके पर थानाध्यक्ष रितेश शाह, बचन पोखरियाल, रघुवीर सिंह कठैत, कविता कंडवाल, किरन रावत, मोनिका तोपवाल, अनुराग पयाल, वेद प्रकाश मैठाणी, सुनील कंडवाल, देवेंद्र, प्रशांत आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नो डिटेंशन पॉलिसी खत्म, अब कक्षा 5 और 8वीं की परीक्षा में असफल छात्र होंगे फेल
Next: सोलर प्लांट से तार चोरी में एक धरा, एक फरार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.