Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • मंदिर के बाहर मिला गोमांस; हुआ बवाल, बजरंग दल ने घेरा मजिस्ट्रेट ऑफिस
  • हरिद्वार

मंदिर के बाहर मिला गोमांस; हुआ बवाल, बजरंग दल ने घेरा मजिस्ट्रेट ऑफिस

AltnewsUttarakhand 26/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। उत्तराखंड के रुड़की में बड़ा मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में स्थित मंदिर के पास गोमांस मिला है। गोमांस मिलने की जानकारी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले को संभालने का प्रयास किया लेकिन काफी भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी। लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले केस दर्ज कर लिया है। शहर के एक गांव के मंदिर के पास गोमांस मिलने के बाद हंगामा हो गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर धार्मिक नारे लगाए। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शांति व्यवस्था के तौर पर फिलहाल वहां पुलिस तैनात है। पुलिस अपनी ओर से भी मुकदमा पंजीकृत कर चुकी है। गोकशी में शामिल फरार आरोपियों की पहचान और तलाश जारी है। मामला रुड़की के जौरासी गांव का है। यहां के एक मंदिर के पास गौकशी के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मस्जिट्रेट कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं मांग की कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
Next: किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन के बारे में दी जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.