Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बदहाल सड़कों से बंजारा बस्ती के लोग परेशान
  • देहरादून

बदहाल सड़कों से बंजारा बस्ती के लोग परेशान

AltnewsUttarakhand 27/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। सेलाकुई नगर पंचायत के वार्ड-आठ बंजारा बस्ती, पुरबिया लाइन में सड़कों ही हालत बदहाल है। सड़क किनारे नालियां नहीं होने के कारण घरों का पानी सड़कों पर बह रहा है। वार्डवासी कई बार इस संबंध में नगर पंचायत से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वार्डवासियों को उम्मीद है कि चुनाव के बाद कुछ हद तक समस्याओं का निराकरण हो पाएगा। वार्ड नंबर आठ बंजारा बस्ती पुरबिया लाइन में सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है। जगह-जगह सड़कों के गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। सड़कों के किनारे नालियां नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़कों में बह रहा है। जिससे आने-जाने में राहगीरों को दिक्कतें होती हैं। स्थानीय निवासी संजय कुमार, प्रवीण कुमार, सुनीता देवी, मधु देवी, कौशल्या देवी ने कहा कि सड़कों की हालत तो खराब है ही साथ में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्थित तरीके से नहीं लगी है। कई जगह स्ट्रीट लाइट दिन में भी जल रही हैं, तो कई जगह लाइटें जलती ही नहीं। उन्होंने बताया कि कई बार सड़कों की हालत सुधारने और स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की मांग नगर पंचायत से की गई, लेकिन बजट की कमी का हलावा देकर नगर पंचायत हमेशा अपना पल्ला झाड़ देता है। कहा कि अब पहली बार यहां चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है जो जनप्रतिनिधि चुनकर आएंगे वह वार्ड की समस्याओं का निराकरण में अपना सहयोग देंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार गंभीर
Next: शैलदीदी ने दक्षिण भारत यात्रा हेतु ज्योति कलश का किया पूजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.