Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • ग्राम प्रधान पर गर्भवती से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

ग्राम प्रधान पर गर्भवती से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 29/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।   ग्राम प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर गांव के ही एक परिवार पर हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि गर्भवती महिला से भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर हरकत में आयी कनखल पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में एशिया चौहान उर्फ सिया पत्नी अभिषेक चौहान उर्फ सिम्मी, निवासी गांव नूरपुर पंजनहेडी ने बताया कि उसके पति किसी कार्य से बाहर गए थे। आरोप है कि उनके घर के बाहर गाली-गलौज करने की आवाज सुनकर वह बाहर पहुंची। देखा तो ग्राम प्रधान प्रदीप चौहान, शोभित चौहान पुत्र कृष्णपाल चौहान, रविंद्र चौहान पुत्र स्व. वीरेंद्र चौहान, अवनीश उर्फ मांगा पुत्र स्व. बाबूराम, सचिन ऊर्फ टाटू पुत्र स्व. उदेश चौहान उसके घर के बाहर गाली गलौज कर रहे थे। वे ग्रामीणों को उनके घर पर हमला करने के लिए उकसा रहे थे। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रदीप चौहान ने गेट को धक्का देकर तोड़ दिया, जिसके बाद उसके घर में घुसकर मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान घर पहुंचे उसके पति और उसे घर से बाहर खींचकर मारपीट की गई। साथ ही उनके घर में तोड़फोड़ भी की गई। आरोप है कि उसके यह बताने पर कि वह गर्भवती है, बावजूद उससे मारपीट की गई। तबियत बिगड़ने पर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी ग्राम प्रधान प्रदीप चौहान, शोभित चौहान, रविंद्र चौहान, अवनीश उर्फ मांगा, सचिन ऊर्फ टाटू के खिलाफ मारपीट सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गोल्डन कार्ड में पेंशनर्स से अधिक कटौती पर एसोसिएशन नाराज
Next: अल्मोड़ा: टिकट की घोषणा के साथ भाजपा में उठने लगे बगावत के स्वर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.