Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कालसी के सभी स्कूलों को दुर्गम घोषित करने की मांग
  • देहरादून

कालसी के सभी स्कूलों को दुर्गम घोषित करने की मांग

AltnewsUttarakhand 03/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक राम कृष्ण उनियाल से मिला। जहां उन्होंने कालसी ब्लॉक के सभी स्कूलों को दुर्गम घोषित करने की मांग की। साथ ही विकासनर में नए दुर्गम विद्यालय चिन्हित करने को भी कहा। संघ के दून जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में शिक्षकों ने कालसी,चकराता के दुर्गम में कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की भी मांग रखी। ये भी मांग की कि शीघ्रता से पुनः विद्यालय कोटिकरण की कार्यवाही की जाए। इसके अलावा 60:40 के अनुपात में आ रही गिरावट को रोकने लिए डोईवाला, रायपुर, सहसपुर, विकासनगर में नये दुर्गम के विद्यालय को चयनित करने की भी मांग की।
ये भी कहा कि कालसी के कुछ अध्यापकों के धारा 27 के अंतर्गत प्रकरणों पर अपर निदेशक महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
शिष्टमंडल ने दुर्गम में कार्यरत चकराता, कालसी विकासखंड से 10 से 12 वर्षों से अधिक ठहराव वाले समस्त शिक्षकों का सुगम के विद्यालयों में मानक से अधिक और असंगत विषय का अनुरूप समायोजन करने का आदेश निर्गत करने मांग भी की।
मिलने वालों में जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पीताम्बर तोमर, शशांक शर्मा, अरविन्द, अनुराग, कमल सुयाल,अनीता नेगी, अमित शर्मा, तृप्ति देवरानी,मंजू पंत, सरस्वती उनियाल,प्रमिला ममगाई रूचि नेगी आदि उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला 59.09 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, मुकदमा
Next: मुख्यमंत्री ने किया 5 दिवसीय वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का शुभारम्भ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.