Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पत्रकार कल्याण कोष के बजट को दस करोड़ करेगी सरकार : सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पत्रकार कल्याण कोष के बजट को दस करोड़ करेगी सरकार : सीएम धामी

AltnewsUttarakhand 04/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष के बजट को पांच करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया जाएगा। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में धामी ने कहा कि तहसील स्तर पर भी पत्रकारों को मान्यता दी जाएगी। सीएम धामी ने कहा कि मैंने हमेशा कलम को सशक्त माध्यम माना है, मेरी बचपन की इच्छा थी कि मैं कलम का सिपाही बनकर समाज का दर्पण बनूं। सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और शीघ्र ही प्रेस क्लब के लिए नए भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इसके लिए सूचना महानिदेशक को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके बाद सीएम ने प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, महामंत्री सुरेंद्र सिंह डसीला, संयुक्त मंत्री अभय सिंह कैंतुरा, रश्मि खत्री, कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला, संप्रेक्षक शिवेश शर्मा समेत सदस्य कार्यकारिणी सदस्य मो. असद, शूरवीर सिंह भंडारी, संदीप बड़ोला, पंकज भट्ट, योगेश रतूड़ी, रमन कुमार जायसवाल, मनबर सिंह रावत, किशोर रावत, दीपक बड़थ्वाल ने शपथ दिलाई। इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अजय राणा, नवीन थलेड़ी, विकास धूलिया, चेतन गुरूंग, मनमोहन लखेड़ा व पूर्व महामंत्री संजय घिल्डियाल, संजीव कंडवाल, गिरिधर शर्मा, विकास गुसाईं आदि मौजूद रहे।

पत्रकार गिरिश भंडारी को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के दिवंगत पत्रकार गिरिश भंडारी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत ने एक कर्मठ साथी को खो दिया है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर गिरिश भंडारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मीरपुर में नशीली दवाईयां-इंजेक्शन की खेप बरामद, दंपति दबोचा
Next: उत्तराखंड के किसानों से राज्य सरकार ने इस साल 3100 मीट्रिक टन मंडुआ खरीदा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.