Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • मेयर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीना को मिल रहा है पूर्ण सहयोग :  गोदियाल
  • पौड़ी

मेयर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीना को मिल रहा है पूर्ण सहयोग :  गोदियाल

AltnewsUttarakhand 04/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  नगर निगम श्रीनगर में मेयर पद चुनाव के लिए कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी मीना रावत के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोलियां बनाकर प्रचार अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व श्रीनगर के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ अलकनंदा विहार सहित विभिन्न वार्डों में मतदाताओं के बीच जाकर कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए जी-तोड़ मेहनत करनी होगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि कार्यकर्ता केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता को अवगत कराकर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। उन्होंने कहा कि आम जनता का रुझान अब कांग्रेस के पक्ष में है। महिला, बुजुर्ग एवं युवाओं का कांग्रेस को पूर्ण समर्थन मिल रहा है। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मीना रावत को जीत दिलाने के लिए धरातल पर सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मीना रावत ने कहा कि पार्टी और संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है,उस पर वह पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि हर वार्ड की समस्याओं का निराकरण हो। जिन भी वार्ड में सीवरेज, रास्तों व स्वच्छता संबंधी दिक्कतें हैं,उन्हें दूर किया जायेगा। नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को दूर किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम श्रीनगर के तहत जो भी नये गांव शामिल किये गये हैं। इन गांवों में जो भी समस्याएं होंगी, उनका निराकरण सर्वप्रथम किया जायेगा। मौके पर अंजू भट्ट, सुमन,आनन्द, रजनी देवी,दीपा बिष्ट, शशि रावत, देवी प्रसाद गोदियाल,बसंती जोशी आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी पहनते हैं मलारी और मुनस्यारी सहित पहाड़ के अन्य क्षेत्रों के ट्वीड से बनी जैकेट, मफलर
Next: भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा के पक्ष में की मतदान की अपील

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.