Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा
  • देहरादून

युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा

AltnewsUttarakhand 07/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  दून-हरिद्वार नेशनल हाईवे किनारे मनीमाई मंदिर के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में जख्मी मिला। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसको लेकर मंगलवार को परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर किया। पुलिस के समझाने के बाद बामुश्किल परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे भानियावाला स्थित सपेरा बस्ती निवासी 35 वर्षीय नारायण नाथ घायलावस्था में मनीमाई मंदिर के पास मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर फौरन घायल को डोईवाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच परिजनों के साथ सपेरा बस्ती से लोग भारी संख्या में अस्पताल में जमा हो गए। चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल मनीमाई मंदिर के पास आखिर नारायण कैसे घायल हुआ था, इसकी जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 4.36 लाख की स्मैक के साथ 02 युवक गिरफ्तार
Next: पौड़ी में धीमी कार्यप्रगति पर 5 अफसरों का रोका वेतन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.