Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • पौड़ी में धीमी कार्यप्रगति पर 5 अफसरों का रोका वेतन
  • पौड़ी

पौड़ी में धीमी कार्यप्रगति पर 5 अफसरों का रोका वेतन

AltnewsUttarakhand 07/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना, राज्य सैक्टर, केन्द्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। जिला योजना में धीमी प्रगति पर डीएम ने लोनिवि लैंसडौन, वैकल्पिक ऊर्जा, कृषि, उद्यान विभाग के अफसरों के जनवरी महीने के वेतन आहरण पर रोक लगाने, सेवायोजन विभाग के अफसर द्वारा बैठक में नहीं आने और जिला योजना में कम प्रगति पर उनके भी जनवरी महीने के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने 10 दिन के भीतर अफसरों को प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अवमुक्त धनराशि का अभी तक 65 फीसदी खर्च हो पाया है। डीएम ने सीडीओ को विभागों की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन विभागों की जिला योजना में वित्तीय प्रगति 50 फीसदी से कम है वे 27 जनवरी तक वित्तीय प्रगति को 75 फीसदी से अधिक लाए। बीस सूत्री कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग व पीएमजीएसवाई की धीमी प्रगति पर डीएम ने दोनों विभागों के अफसरों को वित्तीय प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ गिरीश गुणवंत, डीडीओ मनविंदर कौर, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, एसीएमओ डॉ. पारूल गोयल आदि शामिल थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा
Next: भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन में जोरशोर से किया प्रचार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.