Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निकाय चुनाव में कांग्रेस की होगी जीत: हरीश रावत
  • देहरादून

निकाय चुनाव में कांग्रेस की होगी जीत: हरीश रावत

AltnewsUttarakhand 10/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।   निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार में कांग्रेस के बड़े नेता भी मैदान में उतर गये हैं। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार के लिए जनता के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को कई मुद्दों पर घेरा। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राज में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते जनता परेशान है। ऐसे में जनता भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार है। निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी और भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला में कांग्रेस से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी उर्मिला राणा के चुनावी कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी सरकार में आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और सत्ता में बैठे नेता दोषियों को बचाने में लगे हैं। आटा, चावल, दाल, सब्जी और तेल के भाव आसमान छू रहे हैं। बेरोजगार युवा रोजगार के लिए धक्के खा रहे हैं। बीजेपी सरकार में बेरोजगारों का दमन किया जा रहा है। 2014 में केंद्र सरकार द्वारा 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने का वादा किया गया था। 2025 आ गया है, लेकिन आज तक वायदा पूरा नहीं हुआ है। आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार निकाय चुनाव कराने से डरी हुई थी, जिसके चलते सरकार द्वारा चुनाव को 14 महीने पीछे धकेल दिया गया। उच्च न्यायालय के आदेश पर राज्य में निकाय चुनाव हो रहे हैं। कहा कि निकाय चुनाव साल 2027 के विधानसभा चुनाव की आधारशिला रखेंगे। भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल हो चुकी है, जिसका जवाब जनता निकाय चुनाव में देगी। उन्होंने निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन भी मांगा। पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। मुनिकीरेती में बीते पांच साल में विकास कार्य नहीं होने से जनता परेशान है। इसलिये वह नगर पालिका मुनिकीरेती में बदलाव चाहती है। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्रनगर वीरेन्द्र कण्डारी, जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, महावीर खरोला, प्रदीप राणा समेत कांग्रेस से सभासद प्रत्याशी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिजली चोरी के आरोप में आठ के खिलाफ केस दर्ज
Next: दो निर्दलीयों के मैदान में उतरने से गड़बड़ा रहा दलों का समीकरण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.